फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   quarrel of two congress leader

सांसद विप्लव के सामने दो नेताओं में नोकझोंक

Fri, 19 Feb 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 19 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
देहरा कांग्रेस की बैठक में दो नेताओं में खूब नोकझोंक हो गई। मामला काफी गरमा गया। बात तू तू मैं मैं तक पहुंच गई। संगठनात्मक जिला देहरा कांग्रेस की बैठक में राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों नेताओं को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह बैठक से चली गईं। साथ में पूर्व विधायक निखिल राजौर भी बैठक से उठकर चले गए।

सांसद के सामने ही दोनों नेताओं में बहस हुई। करीब 15-20 तक बहस होती रही। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और जिप सदस्य बिजेंद्र धीमान जब बैठक को संबोधित कर रहे थे तो किसी बात को लेकर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कुछ बोल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। आरोप-प्रत्यारोेपों के बीच सांसद विप्लव ठाकुर ने दोनों नेताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन, दोनों नेता इतने तैश में थे कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। जब दोनों नेता बहसबाजी से नहीं हटे तो सांसद विप्लव ठाकुर और पूर्व विधायक निखिल राजौर बैठक से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अन्य कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप और समझाने के बाद दोनों नेता शांत हुए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में अगर ऐसा ही चलता रहा तो विस चुनाव में पार्टी की राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed