{"_id":"677a8d260f8e34d2290c37ae","slug":"providing-employment-opportunities-to-the-youth-is-the-governments-priority-bali-kangra-news-c-95-1-ssml1021-160765-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : बाली
Mon, 06 Jan 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
आपका बिधायक आपके द्वार कार्यक्रम में नगरोटा बगवां क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनते आरएस बाली।
आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुनीं जन समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। युवाओं को रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों और कैंपस इंटरव्यू का आयोजन भी निरंतर करवाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने रविवार को ये उद्गार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बाली आज बालू ग्लोआ, बड़ोह, सरोत्री, समलोटी, नगरोटा, पठियार, सेराथाना और रजियाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाली ने 2000 लोगों की समस्याओं को सुना। इनमें आरएस बाली के समक्ष पानी, बिजली, रास्ते, डंगे, सड़क और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और अन्य के लिए अधिकारियों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।