{"_id":"6155f9c88ebc3edaf11504ff","slug":"protest-against-trade-fair-in-dadasiba-kangra-news-sml385719048","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाडासीबा में ट्रेड फेयर के विरोध में रैली निकालकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाडासीबा में ट्रेड फेयर के विरोध में रैली निकालकर की नारेबाजी
विज्ञापन
डाडासीबा में मांगों के लिए रैली निकालते हुए व्यापारी।
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडासीबा। क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे ट्रेड फेयर को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा के नेतृत्व में वीरवार को डाडासीबा बाजार में रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान व्यापारी लोग एनओसी देने के लिए स्थानीय पंचायत को भी कोसते नजर आए। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार डाडासीबा के माध्यम से एसडीएम देहरा को ज्ञापन भेजा। गोगा ने बताया कि यहां ट्रेड फेयर मेला लगाने की वजह से स्थानीय दुकानदारों के अलावा निकटवर्ती करीब 20 गांवों के दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहले ही व्यापारी वर्ग तंगहाली से जूझ रहा है। ऊपर से इस मेले के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पर ओर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस मेले को रद्द करने की मांग की।
इस रैली में व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, सचिव सुनील शर्मा, सूरज वर्मा, रितेश शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, राजीव मन्हास, अजय सोनी, राजकुमार, प्रवीण मेहता, सुनील कुमार पादा, गुरपाल सिंह, हैप्पी महिंद्र वालिया, रजत सूद, रविंदर सोनी, आकाश, मनीष मन्हास, सतीश कुमार, गुरमीत, रूपेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिंह व सोनू मेहरा आदि व्यापारी शामिल रहे।