फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Protest against Bengal violence, demand for imposition of President's rule

Kangra News: बंगाल हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Sun, 20 Apr 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Apr 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Protest against Bengal violence, demand for imposition of President's rule
डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिसर के सदस्य। -संवाद
धर्मशाला। बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद इकाई कांगड़ा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धर्मशाला स्थित डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने, कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपने और हिंसा की जांच एनआईए से करवाने की मांग की गई है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद कांगड़ा के प्रधान राजेंद्र बड़जात्या ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि राष्ट्र विरोधी ताकतें खुलकर काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने से पहले कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले और ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित करने और बंगाल-बांग्लादेश की 450 किलोमीटर सीमा पर तारबंदी का कार्य शुरू करने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर तरुण, रवि, मोहिंद्र सिंह, प्रिया, अदिति, सोनाली, अमित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed