फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Protecting the interests of the deprived sections is the top priority: Kuldeep

वंचित वर्गों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप

Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Protecting the interests of the deprived sections is the top priority: Kuldeep
इंदौरा में स्थल का दौरा कर मौके की वस्तुस्थिति का निरीक्षण करते हुएहिमाचल प्रदेश राज्य
डमटाल (कांगड़ा)। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। आयोग का प्रयास है कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने शुक्रवार को उपमंडल इंदौरा के काठगढ़ क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य चल रहे भूमि विवाद और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पक्ष पर कथित बार-बार हुए हमलों की गंभीरता को देखते हुए आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कही। यह बैठक एसडीएम कार्यालय इंदौरा में संपन्न हुई। आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के पक्ष पर किए गए जानलेवा हमलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने जमीनी विवाद पर दोनों पक्षों की बातें ध्यानपूर्वक सुनने के उपरांत एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए, जिसमें तहसीलदार और डीएसपी भी शामिल रहेंगे। यह समिति मौके पर जाकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर दोनों पक्षों को आवंटित भूमि उन्हें दिखाएगी और एक सप्ताह के भीतर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष सहित उपस्थित सदस्यों ने संबंधित स्थल का दौरा कर मौके की वस्तुस्थिति का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed