फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Project to install 5,000 smart LED lights stuck only on poles in two years

Kangra News: दो साल में सिर्फ खंभों तक अटकी 5,000 स्मार्ट एलईडी लाइट लगाने की परियोजना

Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Project to install 5,000 smart LED lights stuck only on poles in two years
धर्मशाला। स्मार्टसिटी धर्मशाला में लगाई जाने वाली स्मार्ट स्ट्रीट लाइटाें की परियोजना के तहत सवा दो साल से मात्र खंभे लगाने का ही काम हो पाया है। यह परियोजना अभी तक इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। जानकारी के अनुसार स्मार्टसिटी धर्मशाला में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निगम के सभी 17 वॉर्डों की गलियों को रोशन करने के लिए 7,000 पोल स्थापित किए जाने हैं और करीब 5,000 नई स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम किया जाना है। वहीं, पुरानी करीब 2,200 स्ट्रीट लाइटों को भी मरम्मत कर निगम क्षेत्र की हर गली को रोशन किया जाना है, लेकिन परियोजना को लेकर सवा दो साल में सिर्फ खंभे लगाने का ही काम हुआ है।
विज्ञापन

मार्च 2021 में हुआ था ऑनलाइन शिलान्यास
स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट स्ट्रीट एलईडी लाइटों की परियोजना पर मार्च 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास किया था। वहीं, अक्तूबर 2021 में परियोजना को लेकर टेंडर प्रकिया को पूरा कर लिया गया था। स्मार्ट सिटी की ओर से ठेकेदार को इस कार्य को पूरा करने के लिए अप्रैल 2023 तक का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अब इस परियोजना को लेकर सवा दो साल बीत जाने के बाद पोल लगाने का काम ही हो पाया है। वहीं, अब बरसात के चलते कार्य में बाधा आने के चलते इस कार्य में अभी ओर देरी होगी।
विज्ञापन

ऐसी होंगी लाइटें
शहर में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों के लिए 48 फीडर पैनलों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, बिजली बचाने के लिए यह लाइटें सूर्य उदय में बंद और सूर्यास्त में स्वयं ही चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों के काम को गति प्रदान की गई है, लेकिन अब बरसात के चलते काम में थोड़ी रुकावट आई है। मौसम साफ होते ही इस कार्य को पूरा करने पर फिर से प्रकिया शुरू होगी।
- ओंकार नैहरिया, महापौर, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed