फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Process of construction of day-boarding school started, 50 kanal land in the name of education department: Chandra

डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, 50 कनाल भूमि शिक्षा विभाग के नाम : चंद्र

Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Process of construction of day-boarding school started, 50 kanal land in the name of education department: Chandra
कृषि मंत्री स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए।
जवाली (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कूल के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और 50 कनाल भूमि भी शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरण कर दी गई है। यह बात कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अध्यक्षों से उनके विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ठेकेदारों की ओर से किए जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, जिससे विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित धन का सही सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जवाली सिविल अस्पताल का उचित रखरखाव के साथ बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से मौजूदा पेयजल और सिंचाई योजनाओं का उचित रखरखाव रखने के साथ क्षतिग्रस्त योजनाओं का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को भी इंतकाल के लंबित मामलों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed