कांगड़ा। फिट कांगड़ा-2026 एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट के दूसरे दिन शनिवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। 8 किलोमीटर की इस मैराथन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मैराथन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रिया ने प्रथम और नैंसी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में गुरप्रीत प्रथम, करणवीर द्वितीय और विशाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को एसपी कुलभूषण वर्मा और एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने सम्मानित किया। मैराथन के साथ साथ कांगड़ा स्केटिंग क्लब के बच्चों ने स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने ऐतिहासिक बाणगंगा घाट पहुंचकर आयोजित योग सत्र में भाग लिया। योग के माध्यम से युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संवाद