{"_id":"6acaa2f70df623b8b90f8610","slug":"yashasvi-triumphs-in-three-events-at-the-dharamshala-college-athletic-meet-kangra-news-c-95-1-ssml1021-260666-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज की एथलेटिक मीट में यशस्वी ने तीन स्पर्धाओं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज की एथलेटिक मीट में यशस्वी ने तीन स्पर्धाओं में मारी बाजी
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में एथलेटिक मीट के दौरान दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। -कॉलेज
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें चुवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि और धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। खेलों से सहनशक्ति, गति, शक्ति और कौशल का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संजय सिंह पठानिया ने कहा कि खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने अपने खिलाड़ी जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने छात्राओं को उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने के साथ खेल प्रशिक्षक के रूप में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेश मनकोटिया ने आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में अजय प्रथम, कृष द्वितीय और काव्या तृतीय रहे। महिला वर्ग में अंजू प्रथम, शिवांशी द्वितीय और यशस्वी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग की लंबी कूद में निखिल प्रथम, अजय द्वितीय और आविष्कार तृतीय रहे। महिला वर्ग में पल्लवी प्रथम, सिया द्वितीय और यशस्वी तृतीय रहीं।
महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में पल्लवी प्रथम, जानवी द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में आशुतोष प्रथम, मुकुल द्वितीय और आदित्य रघुवंशी तृतीय रहे। पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में सोनू ठाकुर प्रथम, विजय द्वितीय और आदित्य सूर्यवंशी तृतीय रहे। महिला वर्ग में यशस्वी प्रथम, शिवांशी द्वितीय और अक्षरा तृतीय रहीं।
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सोनू ठाकुर प्रथम, अंश कमल द्वितीय और आलोक यादव तृतीय रहे। महिला वर्ग में यशस्वी प्रथम, शिवांशी द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में आर्यन प्रथम, मुकुल द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। महिला वर्ग में शबनम प्रथम, साक्षी द्वितीय और बिनीता तृतीय रहीं। महिलाओं की बोरी दौड़ में अंशिका प्रथम, आकृति नंदा द्वितीय और शगुन तृतीय रहीं।