फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Prime Minister Modi will inaugurate the redeveloped Baijnath-Paprola railway station today

Kangra News: पीएम मोदी पुनर्विकसित बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का आज करेंगे लोकार्पण

Thu, 22 May 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 22 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Modi will inaugurate the redeveloped Baijnath-Paprola railway station today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार कांगड़ा घाटी की लाइफ लाइन का बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन वीरवार को जनता को समर्पित हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से दो वर्षों में तैयार किए आधुनिक और सभी प्रकार की सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन का सुबह 9:30 बजे लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने बताया कि देश भर में इस तरह के 103 रेलवे स्टेशन को इस योजना के तहत तैयार किया है। पीआईआर राघवेंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण के दौरान बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन पर रेलवे के उच्च अधिकारी, कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्टेशन कैंपस में होने वाले समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। आधुनिक रेलवे स्टेशन में 100 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed