{"_id":"694464b86fc0860f20039be0","slug":"preparations-in-full-swing-for-home-minister-amit-shahs-proposed-visit-kangra-news-c-399-1-sml1038-404212-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज
Fri, 19 Dec 2025 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कथोग पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक इंतजामों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। गृह मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज है और प्रशासन हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। संवाद
विज्ञापन