फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Preparations for transfer of BDO office to Jawali complete, goods packed, sit-in continues

Kangra News: बीडीओ कार्यालय के जवाली स्थानांतरण की तैयारी पूरी, सामान पैक, धरना जारी

Sun, 06 Jul 2025 08:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
Preparations for transfer of BDO office to Jawali complete, goods packed, sit-in continues
नगरोटा सूरियां विकास खंड कार्यालय में पैक की गई फाइलें। -स्रोत: जागरूक पाठक
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति नगरोटा सूरियां में खंड मुख्यालय के स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को भी धरने पर बैठी रही। वहीं, कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यालय का सारा सामान पैक कर लिया है। बीडीओ मनोज शर्मा ने कहा कि अधिसूचना के अनुसार ब्लॉक को नगरोटा सूरियां से जवाली स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अगले सप्ताह कभी भी पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन

उधर, खंड मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का धरना 24वें दिन भी जारी रहा। धरने में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बनी हुई है। शनिवार को धरने पर बासा पंचायत से पूर्व कनिष्ठ अभियंता जसवंत सिंह, पूर्व पटवारी अशोक कुमार, पंकज गुलेरिया, सुदेश कुमार, कुलवंत सिंह को समिति संयोजक संजय महाजन और जसवंत सिंह ने माला पहनाकर आमंत्रित किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति संयोजक संजय महाजन ने कहा कि कि धरने को 24 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार अब तक मौन है। कृषि मंत्री जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं और नगरोटा सूरियां की भोली-भाली जनता को कुचलने की योजना बना रहे हैं। संयुक्त संयोजक जसवंत सिंह ने चेतावनी दी कि मंत्री की ऐसी किसी योजना को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर खंड मुख्यालय का स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा। मंत्री जनता की भावनाओं की कद्र करें और अधिसूचना को रद्द कर अपना बड़प्पन दिखाएं। इस मौके पर गुरचरण सिंह बेदी, दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, करण सिंह, बलबीर सिंह, कृष्ण देव व अनिल कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

नगरोटा सूरियां विकास खंड कार्यालय में पैक की गई फाइलें। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा सूरियां विकास खंड कार्यालय में पैक की गई फाइलें। -स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed