फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Power supply remained off in Maharaj Nagar and Umbar.

Kangra News: महाराज नगर और उंबर में गुल रही बिजली

Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 12 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained off in Maharaj Nagar and Umbar.
जालग (कांगड़ा)। रविवार दोपहर को जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चला और ओलावृष्टि हुई। खराब मौसम के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते उपमंडल जयसिंहपुर के महाराज नगर और उंबर के गांवों में रविवार रातभर बिजली गुल रही। कॉलेज छात्र आर्यन, आयुष और विवेक आदि ने बताया कि इन दिनों कॉलेज में मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में रातभर बिजली गुल रहने से परीक्षा की तैयारी करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (अनुभाग कोसरी) वीरेंद्र राणा ने बताया कि उंबर में बिजली के तार पर पेड़ की टहनी गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। महाराज नगर के एक फेज में फॉल्ट आया है। उन्होंने बताया कि दोनों जगहों पर आई खराबी को सोमवार सुबह ही ठीक किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed