{"_id":"603252d5c7c7cb3bd406355f","slug":"power-minister-sukhram-chaudhary-statement-recruitment-for-vacant-posts-in-electricity-board-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू: सुखराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू: सुखराम
Sun, 21 Feb 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड में खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीमेट के पद भर दिए गए हैं। जूनियर टी मेट के पद भी एक सप्ताह में भर दिए जाएंगे। बोर्ड में जेई की भर्ती भी की जाएगी। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले बीस सालों से कई चीजों को लेकर लटके हाइडल प्रोजेक्टों को पावर परचेज एक्ट में संशोधन कर कई चीजों की एकमुश्त राहत दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में छह माह के अंदर सभी लकड़ी के पोल बदल दिए जाएंगे। लाखों पोल बदल दिए दिए गए हैं। कहा प्रदेश में जब भी भाजपा सरकार बनी है, विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हर घर में नल तो प्रेम कुमार धूमल ने हर गांव में सड़क पहुंचाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल को विकास में देश में अग्रणी पंक्ति तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
प्रदेश में एक साथ तीन नगर निगम देकर सुंदरनगर, पालमपुर और सोलन के लोगों को नई सौगात दी है। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अरविंद शर्मा, एडिशनल महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा और आकाश दीप जरियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन