{"_id":"6a255e98c1d92323f6060bc7","slug":"polytechnic-entrance-exam-conducted-under-strict-cctv-surveillance-kangra-news-c-95-1-ssml1021-238177-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बॉय स्कूल धर्मशाला में राज्य पात्रता परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी। -अमर उजाला
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को प्रथम वर्ष के लिए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (पैट) का प्रदेशभर में आयोजन किया गया। यह परीक्षा 36 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से कुल 5,231 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इनमें से 4,676 (89.39 प्रतिशत) परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी गई। केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केंद्र अधीक्षकों, निरीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।
छह परीक्षा केंद्राें पर हुई विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा का भी आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए थे। पहले सत्र में स्पेशल एजुकेटर (प्री-नर्सरी से 5वीं कक्षा) के लिए 407 अभ्यर्थियों को और दूसरे सत्र में स्पेशल एजुकेटर (छठी से 12वीं कक्षा) के लिए 128 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इस परीक्षा का संचालन भी पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुआ।