Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police officer explained what he took... but the students danced.

Kangra News: दरोगा जी छोरूआं जो लेया समझाई... पर झूमे विद्यार्थी

Sun, 30 Nov 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Nov 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Police officer explained what he took... but the students danced.
चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
बैजनाथ (कांगड़ा)। बक्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढ़ियार में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। इसमें गीतों और प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने सबको मोहित कर दिया। खासकर दरोगा जी छोरूआं जो लेया समझाई... गीत पर विद्यार्थी खूब झूमे। वार्षिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक किशोरी लाल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और लक्ष्य निष्ठा ही विद्यार्थी जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पुस्तकों का अध्ययन और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इसके अलावा मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों में गीत मेरे पिंड दे गेड़े मारदा, इस ग्राएं देया लंबड़ा हो और जय शिव शंकर भोले नाथ ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने चढ़ियार क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। समारोह में प्रधान भिरड़ी विजय कुमार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जमवाल, एसएमसी प्रधान मदन राणा, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़, कार्यकर्ता सुभाष चंद राणा, नागेंद्र चंद कटोच, गुलाब सिंह, कमलेश राणा, विकास राणा, पुरुषोतम दास, हेमराज, शशि, करतार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान

चढ़ियार स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देेते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed