फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Police checked the documents of school buses

Kangra News: पुलिस ने जांचे स्कूल बसों के दस्तावेज

Tue, 12 May 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 12 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police checked the documents of school buses
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस जिला देहरा ने यातायात सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक देहरा के निर्देश पर विशेष यातायात चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया है। एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत खास तौर पर स्कूल वाहनों और स्कूल बसों की गहन जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस टीमों ने स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और सुविधाओं की जांच की। वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी), फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जांचा गया। बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, जीपीएस सिस्टम और बच्चों की नामावली व संपर्क विवरण की भी पड़ताल की गई। पुलिस ने नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed