फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Executive committee of Agricultural Scientists' Forum constituted; Dr. Sanjay Sharma appointed President.

Kangra News: कृषि वैज्ञानिक मंच की कार्यकारिणी गठित, डॉ. संजय शर्मा बने अध्यक्ष

Mon, 28 Sep 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
Executive committee of Agricultural Scientists' Forum constituted; Dr. Sanjay Sharma appointed President.
डॉ. संजय शर्मा
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में रविवार को कृषि वैज्ञानिक मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंच की कॉन्फ्रेंस-कम-जनरल बॉडी मीटिंग में सदस्यों की सर्वसम्मति से डॉ. संजय शर्मा को मंच का नया अध्यक्ष और डॉ. राकेश कुमार चाहोता को महासचिव चुना गया। विवि के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. जनार्दन सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. आशु चंदेल, डॉ. सुनील ठाकुर व डॉ. संजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। डॉ. सुभाष शर्मा को सचिव, जबकि डॉ. संदीप दटवालिया, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राधिका शर्मा व डॉ. स्मृति पठानिया को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ. परवीन शर्मा को कोषाध्यक्ष, डॉ. गोपाल कतना को सहायक कोषाध्यक्ष, डॉ. सुशांत भारद्वाज को जनसंपर्क अधिकारी और डॉ. सेलेज सूद को कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

नव-निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि मंच की मजबूती एकता, व्यावसायिक निष्ठा और सामूहिक प्रयासों में निहित है। इससे पहले पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई। बैठक का आयोजन हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन) मोड में हुआ, जिसमें देश-प्रदेश के विभिन्न कृषि संस्थानों के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार सांख्यान के स्वागत संबोधन से हुआ। केंद्रीय विवि के डीन (अकादमिक) डॉ. प्रदीप कुमार ने मंच की प्रासंगिकता पर विचार रखे, जबकि निवर्तमान महासचिव डॉ. संजय शर्मा ने प्रगति रिपोर्ट पेश की।

डॉ. संजय शर्मा

डॉ. संजय शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed