{"_id":"63e5337149e71017e807152e","slug":"police-administration-team-conducted-joint-inspection-in-illegal-mining-area-kangra-news-c-19-1-55759-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: अवैध खनन वाले क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: अवैध खनन वाले क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण
विज्ञापन
नूरपुर में खनन के खिलाफ संयुक्त निरीक्षण करती टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल के अंतर्गत चक्की बैल्ट के सीमांत क्षेत्रों खन्नी और हड़ल में सक्रिय खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए खन्नी क्षेत्र में पुलिस की एक विशेष टुकड़ी तैनात की गई है। इसके बावजूद भी चक्की बैल्ट में अवैज्ञानिक ढंग से अवैध खनन की शिकायतों को लेकर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है।
वीरवार को एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत, पुलिस थाना प्रभारी नूरपुर जसपाल सिंह और खनन विभाग की टीम ने चक्की खड्ड से सटे खन्नी और हड़ल के सीमांत क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया और उक्त सीमांत क्षेत्रों में खनन गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों से भी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन के सहयोग करने की अपील की। साथ ही चक्की खड्ड से सटे सीमांत इलाकों में होने वाली खनन गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया।
टीम ने ग्रामीणों की अवैध खनन को लेकर उनकी शिकायतों को भी सुना। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने नूरपुर प्रवास के दौरान लोगों की शिकायत पर खनन माफिया पर लगाम कसने के आदेश दिए थे। जिसके बाद चक्की बैल्ट में पुलिस के 10 जवानों की एक टुकड़ी तैनात की गई थी। उधर, एडिशनल एसपी मदन कांत ने बताया कि चक्की बैल्ट में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। अवैज्ञानिक खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।