फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Plots of 4-4 marlas will be allotted in Rampuri Mahal of Nurpur

Kangra News: नूरपुर के रामपुरी महाल में आवंटित होंगे 4-4 मरले के प्लाॅट

Fri, 18 Jul 2025 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Jul 2025 07:47 AM IST
विज्ञापन
Plots of 4-4 marlas will be allotted in Rampuri Mahal of Nurpur
भूस्खलन प्रभावित 17 परिवारों की छह साल बाद पूरी हुई दोबारा आशियाने बनाने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर के रामपुरी महाल में भूस्खलन प्रभावितों को 4-4 मरले के प्लाॅट आवंटित होंगे । लगभग छह साल के लंबे इंतजार के बाद शहर के वार्ड 9 के 17 भूस्खलन प्रभावित परिवारों की दोबारा अपने आशियाने बसाने की आस पूरी हो गई है। जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से भूस्खलन प्रभावितों जुगल किशोर, संतोष कुमारी, विद्या देवी, राकेश कुमार, बुधो राम, सुनील कुमार, वीर सिंह, जगदीश चंद, ओम प्रकाश, रक्षपाल, आशा देवी, भुवनेश कुमार, तिलक राज, बुधी सिंह, सोहन लाल, सुनील कुमार और सुरजीत कुमार को नूरपुर के रामपुरी मोहल्ले में मकान बनाने के लिए सरकारी भूमि अलॉट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं और आगे की राजस्व कार्यवाही पूरी होने के बाद ये प्रभावित परिवार दोबारा से अपने आशियाने बसा सकेंगे।
नूरपुर के रामपुरी महाल में प्रत्येक परिवार को 4-4 मरले भूमि आवंटित की जाएगी। वर्ष 2019 में भारी बरसात और भूस्खलन के कारण वार्ड नौ में कई रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और कुछ घरों में दरारे आ गई थीं। तत्कालीन वन मंत्री राकेश पठानिया के प्रयासों के चलते तब प्रशासन ने इन प्रभावित परिवारों को खाली पड़े हुए सरकारी क्वार्टरों में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन

इस बीच इन परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से घर बनाने के लिए जमीन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासन की ओर से 17 प्रभावित परिवारों को कोपड़ा पंचायत में घर बनाने के लिए जमीन अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन वन विभाग से अनुमति न मिलने के कारण यह प्रक्रिया सफल नहीं हो सकी। प्रभावित परिवारों ने सरकार व प्रशासन से उन्हें नूरपुर शहर में ही घर बनाने के लिए जमीन अलॉट करने की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने उक्त परिवारों को नूरपुर के रामपुरी महाल में जमीन अलॉट करने की फाइल तैयार की, लेकिन करीब पांच के लंबे इंतजार के बावजूद फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नूरपुर दौरे में सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी प्रभावित परिवारों को जमीन अलाट करने का मसला उठाया था। जबकि पूर्व विधायक अजय महाजन ने जसूर जनसभा में सार्वजनिक मंच से प्रभावितों को जमीन आवंटित करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजय महाजन ने जताया सीएम का आभार
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अजय महाजन ने नूरपुर शहर के वार्ड 9 के भू- स्खलन प्रभावित 17 परिवारों को मकान बनाने के लिए भूमि अलॉट करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मसले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था और 6 माह के भीतर सरकार ने उक्त परिवारों को जमीन मुहैया करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके लिए वह सरकार के आभारी हैं।

सीएम से उठाया था मामला
स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि इस मसले को विधानसभा के अलावा मुख्यमंत्री के नूरपुर प्रवास के दौरान भी प्रमुखता से उठाया गया था। आखिरकार प्रभावित परिवारों की मुराद पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए दोबारा मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed