{"_id":"6749ab271a550512770ea494","slug":"plant-will-be-used-for-billing-for-waste-disposal-kangra-news-c-89-1-ssml1012-135845-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कूड़े के निष्पादन के लिए बिलिंग में लगेगा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कूड़े के निष्पादन के लिए बिलिंग में लगेगा प्लांट
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन के लिए सैलानियों को जागरूक करेंगे प्रधान
केलांग में डीसी ने की ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में साडा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों में किए जा रहे ठोस कचरा प्रबंधन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में केलांग में हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू, पुलिस, वन विभाग, आबकारी विभाग, जलशक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड सहित खंड विकास और एचआरटीसी के अधिकारी मौजूद रहे।
राहुल कुमार ने बताया कि किसी भी जगह पर बिना अनुमति के कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए साडा, पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सैलानियों और स्थानीय लोेगों को कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार की गतिविधियों चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोकसर पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधा (एमआरएफ) प्लांट संचालित किया जा रहा है। यहां पर कूड़े की छंटाई की जा रही है। वहीं, बिलिंग में एमआरएफ प्लांट बहुत शीघ्र स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति में अन्य जिलों के मुकाबले कचरा प्रबंधन बेहतर है लेकिन इसमें निरंतर सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए लाहौल-स्पीति के सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कूड़ा इकट्ठा होता रहा और इसका निस्तारण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह समस्या पैदा करेगा। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि जिले में ठोस कचरे का सही प्रबंधन हो।
कचरा प्रबंधन के लिए उन्होंने पंचायत प्रधानों से कहा कि वे अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें। पर्यटकों को उनके क्षेत्र में आने पर कचरे को यहां-वहां न फेंकने के बजाय उन्हें एक बैग दें जिसमें सारा कचरा इकट्ठा किया जा सके। टूरिस्ट हॉट स्पॉट क्षेत्रों में स्थानीय दुकानदारों के साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को जागरूक करें। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को इस प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एनएच के किनारे शौचालय बनाए जाएंगे। इनका संचालन स्थानीय लोगों की ओर से कमेटी बनाकर सुनिश्चित किया जाएगा।