फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   piligrimages in jawalamukhi temple

Kangra News: ज्वालामुखी में 13 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा, अव्यवस्था का रहा आलम

Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
piligrimages in jawalamukhi temple
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रविवार को दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसकी वजह से मंदिर में कुछ अव्यवस्थाओं का आलम भी रहा। गर्भ गृह में श्रद्धालुओं का हुजूम देखने को मिला। रविवार को करीब 13 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।वही मंदिर परिसर में वीआईपी गेट और अन्य गेटों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर में लगाए गए सुरक्षाकर्मियों को भारी भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। मंदिर में जब वीआईपी गेट खुले तो महिला श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस हो गई। बाद में माहौल को शांत करवाया गया। काफी देर तक श्रद्धालु, पुजारी और सुरक्षाकर्मी उलझते रहे। कई बिना दर्शन किए ही लौट गए। पंजाब, दिल्ली से आए श्रद्धालुओं अमित, रीता, मुनीश, राजेश्वर का कहना था कि वे कई घंटों से लाइनों में लगे हैं। कुछ लोग वीआईपी बनकर सीधे दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं, जोकि मंदिर प्रशासन की व्यवस्था को खराब कर रहा है। ऐसे में हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है और घंटों लाइनो में लगे बूढ़े, बच्चे और बुजुर्गों को तकलीफ होती है। मंदिर प्रशासन को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और दर्शनों की व्यवस्था को सही करना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियां न उठानी पड़े। हर शनिवार और रविवार को इस तरह का आलम देखने को मिल रहा है। मंदिर में सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी तो पूरी तरह से निभा रहे हैं लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। वही मंदिर परिसर में सभी गेट खुल जाने से अव्यवस्था बन जाती है और गर्भ गृह में भी हजूम बना रहता है। एग्जिट गेट से भी कुछ श्रद्धालु एंट्री करते हुए नजर आते हैं, हालांकि मंदिर प्रशासन द्वारा सख्त हिदायतें दी गई हैं कि एग्जिट गेट से कोई भी एंट्री नहीं होगी लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर आ जाते हैं। नायब तहसीलदार का कहना है कि रविवार के चलते भीड़ अधिक थी इसके लिए ज्वालामुखी पुलिस दल की सेवाएं भी ली गईं। व्यवस्था बनाने में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed