{"_id":"842dc237f2080e5e9742157611a7f0e2","slug":"phd-student-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से पालमपुर पीएचडी करने आए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से पालमपुर पीएचडी करने आए छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ साइंसटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च सेंटर पालमपुर (कांगड़ा) में हरियाणा से पीएचडी करने आए एक छात्र की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्र की मौत किराये के मकान में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि शनिवार सुबह जब छात्र उठा नहीं तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ छात्र के शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र हरियाणा से पालमपुर रिसर्च सेंटर पीएचडी करने आया था।
विज्ञापन
फिलहाल छात्र जयप्रकाश (25) निवासी जींद (हरियाणा) की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र के परिजन पालमपुर पहुंच गए हैं। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पीएचडी कर रहे छात्र की किराये के क्वार्टर में मौत हुई है। छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।
