फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   PHC Sihwan building to be constructed at a cost of 2.52 crore.

Kangra News: 2.52 करोड़ से बनेगा पीएचसी सिहवां का भवन

Sat, 12 Sep 2026 03:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Sep 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
PHC Sihwan building to be constructed at a cost of 2.52 crore.
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिहवां के नए भवन की आधारशिला रखी। इस भवन के निर्माण पर 2.52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए आवश्यक बजट का प्रावधान करने पर विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नए भवन के अस्तित्व में आने से क्षेत्र की कई पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। यह स्वास्थ्य केंद्र फोरलेन के बिल्कुल नजदीक स्थित है, ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायलों को तुरंत गोल्डन ऑवर में प्राथमिक उपचार मुहैया कराने में यह संस्थान वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। ग्रामीण विकास विभाग को सिहवां में नए पंचायत घर के निर्माण के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने को कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि शाहपुर नागरिक अस्पताल को एक माह के भीतर नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्व. दुलो राम के योगदान को नमन किया जिन्होंने इस स्वास्थ्य संस्थान के निर्माण के लिए बहुमूल्य भूमि दान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग को दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की समयबद्ध अनुपालना का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed