{"_id":"65e321b7b49e83b3020a595c","slug":"petrol-thief-gang-again-active-in-dharamshala-kangra-news-c-95-1-ssml1021-127406-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में फिर सक्रिय हुआ पेट्रोल चोर गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में फिर सक्रिय हुआ पेट्रोल चोर गिरोह
विज्ञापन
धर्मशाला में फिर सक्रिय हुआ पेट्रोल चोर गिरोह
बाइक से पेट्रोल की पाइप के साथ तोड़ डाली टंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पेट्रोल चोर गिरोह सक्रिय है। धर्मशाला के श्यामनगर में पिछले कुछ दिनों में इस तरह के चार मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार पहले चोर गिरोह के सदस्य सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों के फ्यूल टैंक का पाइप निकालकर पेट्रोल चोरी कर रहे थे। शुक्रवार रात गिरोह के सदस्यों ने श्यामनगर में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक की पेट्रोल वाली पाइप को काटकर पूरे ढांचे को तोड़ दिया। श्यामनगर में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी, लेकिन सुबह देखा तो पेट्रोल वाली पाइप को काटकर उसे तोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी श्यामनगर में इस तरह से बाइक से पेट्रोल चोरी करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।उधर, एएसपी बीर बहादुर का कहना है कि धर्मशाला पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे और ऐसे शरारती तत्वों पर नकेल कसी जाएगी। जहां भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी।