{"_id":"6809388a17953f451204c5a5","slug":"people-took-to-the-streets-burnt-the-effigy-of-pakistan-demanded-justice-for-the-tourists-kangra-news-c-95-1-kng1005-174420-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़कों पर उतरे लोग, पाक का फूंका पुतला, पर्यटकों के लिए मांगा इन्साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़कों पर उतरे लोग, पाक का फूंका पुतला, पर्यटकों के लिए मांगा इन्साफ
Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्
धर्मशाला। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में जिला कांगड़ा में हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह पाकिस्तान के पुतले भी फूंके गए। कचहरी अड्डा धर्मशाला में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इस हमले में संलिप्त आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।
इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा, भाजपा नेता शाश्वत कपूर, राकेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी इस रैली में भाग लिया। इससे पूर्व देवभूमि संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एनडी शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता भूषण रैना ने धर्मशाला में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा की। वहीं, हिंदू समाज, कोतवाली व्यापार मंडल सहित अन्य लोगों ने फव्वारा चौक से टैक्सी स्टैंड तक रैली निकालकर आक्रोश जताया। कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि भारत सरकार से आशा है कि हमले का संज्ञान लेकर आतंकवादियों को ढूंढ निकालेगी।
केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब दे : अजय
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि इंसानियत पर हुए इस जघन्य हमले की जितनी निंदा की जाए वह कम है। केंद्र सरकार ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दे ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
अब यह आतंकवाद बर्दाश्त से बाहर हो चुका : प्रेम पंडित
नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रेम पंडित ने कहा कि अब यह आतंकवाद बर्दाश्त से बाहर हो चुका है। केंद्र सरकार आतंकवाद का जड़ से सफाया करे।
कश्मीर में आतंकवादियों के पनाह देने वालों के घरों पर चले बुलडोजर : पुरी
डमटाल (कांगड़ा)। पनियाले वाले सांवरिया समूह के महंत आदेश पुरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों को शरण देने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना चाहिए। उनके बैंक खाते भी सील किए जाने चाहिए। साथ ही उन आरोपियों को यूपी के योगी के हवाले कर देना चाहिए।