फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People caught viral in dry cold, crowd increased in hospitals

Kangra News: शुष्क ठंड में वायरल ने जकड़े लोग, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

Wed, 13 Nov 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
People caught viral in dry cold, crowd increased in hospitals
बाल रोग और सामान्य ओपीडी में सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज ज्यादा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। रोजाना अस्पतालों में सबसे अधिक मरीज वायरल को लेकर ही पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। शुष्क ठंड के चलते सूखी खांसी और जुकाम से हर कोई परेशान है। केवल जोनल अस्पताल धर्मशाला की सामान्य ओपीडी में मंगलवार को 200 के करीब मरीज पहुंचे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी 100 के करीब रही। वहीं, टांडा मेडिकल कॉलेज में भी रोजाना एक हजार से अधिक सर्दी-जुकाम के पीड़ित पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है।

लंबे समय से बारिश न होने के कारण मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरा पड़ रहा है। इस वजह से बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग जल्द वायरल का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि सुबह सूर्य न निकलने पर बच्चे और बुजुर्ग बाहर न निकलें। वहीं, धूप निकलने के बाद भी सैर के लिए निकलना चाहिए। वहीं, वायरल होने पर चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन

गर्म कपड़े पहनें और गुनगुना पानी पीएं

सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुरेली ने बताया कि रोजाना अस्पताल में बड़ी संख्या में वायरल से मामले आ रहे हैं। शुष्क ठंड होने के कारण लोग आसानी से वायरल का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि ज्यादा ठंड होने पर गर्म कपड़े पहनें और सुबह शाम ठंडा पानी पीने के बजाय गुनगुने पानी का सेवन करें। वहीं, डाक्टर की सलाह लेने के बाद भी दवाई खाएं। अगर किसी को वायरल है तो परिवार से अन्य सदस्यों से थोड़ी दूरी बनाए रखें, ताकि वायरल दूसरों में न फैल सके। वायरल से बचने के लिए नींबू प्रजाति के फलों का प्रयोग करें। नमक डालकर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और स्टीम लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed