फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People are angry due to increase in fare on local bus route

Kangra News: लोकल बस रूट पर किराये में भी बढ़ोतरी से लोगों में आक्रोश

Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People are angry due to increase in fare on local bus route
साक्षी चौहान, सकोह निवासी।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में अब बसों में सफर करना महंगा हो गया है। सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के साथ-साथ निजी बसों के किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस निर्णय का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और मध्यम वर्ग पर पड़ा है।
विज्ञापन

घर से महज दो किलोमीटर दूर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी अब आने-जाने के लिए रोजाना 20 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों के लिए भी रोजाना का ऑफिस आना-जाना महंगा हो गया है।किराये में बढ़ोतरी से रोजाना बसों में सफर करना वाला हर व्यक्ति परेशान है।
विज्ञापन


लोकल बस किराये में बढ़ोतरी करना आम जनता पर एक बोझ है। इसमें खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निजी बस ऑपरेटर भी मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं, जो गलत है। -दीपांशु धीमान, धमेटा
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का बस किराये में 15 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला गलत है। इस फैसले से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को परेशानी होगी। सरकारी के साथ निजी बस ऑपरेटर भी अधिक किराया वसूल रहे हैं। -साक्षी चौहान, सकोह

सरकार ने जो किराया बढ़ाया है, उसका सबसे अधिक असर स्कूल-कॉलेजों के बच्चों पर पड़ा है। चार किलोमीटर तक आने-जाने वालों को अब 20 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। -अभिषेक, धर्मशाला

हर महीने दफ्तर आने-जाने में जो खर्च होता था, अब उसमें और बोझ बढ़ गया है। पहले ही महंगाई बहुत है। अब बस का न्यूनतम किराया भी बढ़ा दिया है। मध्यम वर्ग के लिए तो ये बड़ी परेशानी बनती जा रही है। -हिमांशू गर्ग, ज्वालामुखी

हर दिन ऑफिस जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ता है। महीने का बजट बनाना मुश्किल हो गया है। कम से कम सुबह और शाम की यात्रा के लिए तो कोई छूट मिलनी चाहिए। किराया बढ़ना उचित नहीं है। -राकेश कुमार, मझीन


सरकार की ओर से किराये में बढ़ोतरी की गई है। पहले प्रति किलोमीटर 2.19 रुपये किराया था, जिसे बढ़ाकर 2.50 रुपये किया गया है। लंबे रूटों पर किराया 30 से 50 रुपये तक ही बढ़ा है। लोकल रूट पर भी प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा है।
-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, एचआरटीसी

सरकार के निर्देशों के बाद लोकल रूटों पर भी किराये में बढ़ोतरी की गई है। लंबे रूटों सहित लोकल रूटों पर भी निजी बसों में ढ़ाई रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब के किराया लिया जा रहा है। चार किलोमीटर तक 10 रुपये किराया लिया जा रहा है।

-रवि दत्त शर्मा, अध्यक्ष, निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

साक्षी चौहान, सकोह निवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed