फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners will protest against the government to get their demands accepted: Ashok

मांगें मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे पेंशनर : अशोक

Fri, 06 Jun 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 06 Jun 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
Pensioners will protest against the government to get their demands accepted: Ashok
नगरोटा बगवां में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला कांगड़ा के त्रैबार्षिक अधिवेशन
नगरोटा बगवां में परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच का त्रैवार्षिक अधिवेशन
विज्ञापन

चमन लाल को जिलाध्यक्ष और बलराम पुरी को सौंपी मुख्य संरक्षक की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशन का स्थायी समाधान न होने और अन्य लंबित मांगों को लेकर परिवहन निगम के पेंशनर अब प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे । पेंशनरों ने यह फैसला वीरवार को नगरोटा बगवां में आयोजित हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला कांगड़ा इकाई के त्रैवार्षिक अधिवेशन लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संगठन के राज्य संगठन महामंत्री अशोक पराशर मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार से कुछ नया नहीं, केवल अपना हक मांग रहे हैं। वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया कि कभी 10 तो कभी 20-22 तारीख को पेंशन मिल रही है। सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले वित्तीय लाभ लंबित हैं। बीमारियों के इलाज और अन्य घरेलू खर्चों के लिए यह वर्ग अपने पैसों को तरस गया है। कई बार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई परिणाम नही निकला। ऐसे में आंदोलन के सिवाय इस वर्ग के पास ओर कोई रास्ता नहीं रह गया है।
विज्ञापन

इस दौरान कांगड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चमन लाल पुंडीर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बलराम पुरी को मुख्य सरंक्षक, रणजीत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, बृजपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भीखम परमार, सुभाष राणा, जोगेंद्र पठानिया और राकेश पठानिया को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, रमेश रैना को महामंत्री, यशपाल को सह सचिव, संसार पठानिया को कोषाध्यक्ष, अंबिका प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार, दलजीत सिंह, नसीब सिंह और मोहन लाल को सचिव बनाया गया। रजनीश शर्मा और वीर सिंह चौहान को मुख्य सलाहकार, मधुसूदन शर्मा को लेखा परीक्षक, राज कुमार को प्रेस सचिव, रविकांत शर्मा को कानूनी सलाहकार, प्राण किशन को संगठन मंत्री और सुभाष चंद को सह संगठन सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन प्रभारियों में कमल पाल को देहरा का प्रभारी, सुदर्शन कुमार को सह प्रभारी, विक्रम चंद को कांगड़ा का प्रभारी, सुभाष शर्मा को सह प्रभारी, अशोक सूद को पालमपुर जोन का प्रभारी, राजेश सूद को सह प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा प्रीतम चंद को नूरपुर जोन का प्रभारी, किशोर चंद को सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed