{"_id":"6a74d7c3de7a408ef20b776a","slug":"pensioners-to-launch-agitation-if-demands-are-not-met-within-a-month-kangra-news-c-95-1-kng1047-248832-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक माह में मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन करेंगे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक माह में मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन करेंगे पेंशनर
Fri, 07 Aug 2026 12:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
जिला कांगड़ा पेंशनर संघ की नगरोटा सूरियां बैठक में उपस्थित पेंशनर पदाधिकारी (फोटो : संवाद)
बरियाल (कांगड़ा)। जिला पेंशनर संघ की खंड स्तरीय बैठक वीरवार को नगरोटा सूरियां विश्राम गृह में जिला मुख्य सलाहकार रघुवीर लालिया की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सरकार पर लंबित मांगों को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जाएगा।
बैठक के बाद खंड प्रधान सुभाष चंद ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान सरकार बार-बार आश्वासन देने के बावजूद नहीं कर रही है।
मुख्यमंत्री ने एक जनवरी 2016 से 31 जुलाई 2016 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को 40 प्रतिशत लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी से संबंधित अधिसूचना 31 जुलाई से पहले जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
संघ ने सरकार से पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र पहले की तरह ट्रेजरी में ऑफलाइन जमा कराने की व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की। बैठक में कुशल गुलेरिया, देस राज, रमेश भंडारी और राज कपूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।