फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners seek 8% dearness relief for the festive season.

Kangra News: पेंशनरों ने त्योहारी सीजन में मांगी आठ फीसदी महंगाई राहत

Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pensioners seek 8% dearness relief for the festive season.
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनरों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश सरकार से कम से कम आठ प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) जारी करने की मांग उठाई है। कांगड़ा पेंशनर संघ शाखा नगरोटा सूरियां के प्रधान सुभाष चंद ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि दशहरा या दीपावली के पावन अवसर पर पेंशनरों को यह वित्तीय लाभ देकर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सुभाष चंद ने सरकार की ओर से पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों को हल करने के प्रयासों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट की बैठक सकारात्मक रही। इस बैठक से पेंशनरों में अपनी चिरलंबित मांगों के समाधान की उम्मीद मजबूत हुई है।
विज्ञापन

सुभाष चंद ने बताया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। सरकार ने अक्तूबर माह में तृतीय श्रेणी के पेंशनरों को 30 प्रतिशत और प्रथम व द्वितीय श्रेणी को 15 प्रतिशत लंबित एरियर देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का संवाद के जरिए वित्तीय देनदारियों को निपटाना सराहनीय है। इसी कड़ी में अब सरकार को महंगाई राहत पर भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। पूर्व अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने भी बातचीत के जरिए समाधान की पहल को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed