{"_id":"6ab56ab1c8b45e3926026106","slug":"pensioners-pending-demands-to-be-resolved-through-dialogue-bhandari-kangra-news-c-95-1-kng1005-257581-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद से ही पेंशनरों की लंबित मांगों का समाधान : भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद से ही पेंशनरों की लंबित मांगों का समाधान : भंडारी
Fri, 25 Sep 2026 11:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्य सचिवालय में 21 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक को लेकर पेंशनर जॉइंट फ्रंट ने समानांतर गुट की बयानबाजी पर पलटवार किया है।
फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, संयोजक हरीश शर्मा, महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर और जिलाध्यक्षों की ओर से जारी संयुक्त बयान में राज्य उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि सरकार के साथ संवाद के माध्यम से पेंशनरों के मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि बैठकों के बाद प्रदेश के 1.82 लाख पेंशनरों का पेंशन रिवीजन और जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त करीब 13 हजार चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों के ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट के एरियर का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
इसके बावजूद कुछ लोग बिना तथ्य और साक्ष्य के सरकार व पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों पर आरोप लगा रहे हैं। फ्रंट ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव इनकैशमेंट के लंबित भुगतान का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाता रहेगा। पेंशनरों के अधिकारों के लिए प्रयास जारी रखे जाएंगे।