फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners from transport and other departments will surround the assembly in Tapovan on the 28th.

Kangra News: 28 को तपोवन में विधानसभा का घेराव करेंगे परिवहन और अन्य विभागों के पेंशनर

Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pensioners from transport and other departments will surround the assembly in Tapovan on the 28th.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी मांगों को लेकर 28 नवंबर को तपोवन में विधानसभा भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। पेंशनरों का आरोप है कि प्रदेश सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। सरकार की तरफ से भरोसा दिया गया था कि उन्हें हर माह 15 तारीख से पहले पेंशन मिल जाएगी, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं। मंगलवार को हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच देहरा खंड की बैठक जिला अध्यक्ष चमन पुंडीर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान हिमाचल परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस अवसर पर चमन पुंडीर ने कहा कि हिमाचल परिवहन के पेंशनर मांगों के पक्ष में 28 नवंबर को तपोवन में विधानसभा भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करेंगे। सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। सरकार की तरफ से उन्होंने भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें हर माह 15 तारीख से पहले पेंशन मिल जाएगी, लेकिन 25 तारीख तक भी उनके हाथ खाली हैं। अन्य विभागों के कर्मचारियों को सरकार ने तीन प्रतिशत डीए दे दिया, लेकिन एचआरटीसी के पेंशनरों को इससे भी वंचित रखा गया है। उन्होंने मांग की है कि एक जनवरी 2016 से रिवाइज पे स्केल का एरियर भी कर्मचारियों को एकमुश्त दिया जाए। पेंशनरों के मेडिकल व अन्य देय बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए व हर महीने की पहली तारीख को उन्हें पेंशन दी जाए। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष मोहन लाल, किशोरी लाल, सुदर्शन कुमार, बलवंत राय, श्रवण कुमार, विशंभर दास, पवन कुमार, हेम राज, प्यार चंद समर कांत, उमा और सत्या देवी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed