{"_id":"669aee177fcb314ea608c8d6","slug":"pedestrian-injured-in-collision-with-scooter-in-paprola-market-referred-to-tanda-kangra-news-c-399-1-sml1046-171111-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पपरोला बाजार में स्कूटी की टक्कर से राहगीर घायल, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पपरोला बाजार में स्कूटी की टक्कर से राहगीर घायल, टांडा रेफर
Sat, 20 Jul 2024 04:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला बाजार में शुक्रवार दोपहर को स्कूटी और राहगीर की टक्कर हो गई। इसमें राहगीर और स्कूटी चालक घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल राहगीर जवाहर सैनी निवासी बिहार को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि घायल स्कूटी चालक संजय निवासी गदियाड़ा का बैजनाथ में उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार संजय स्कूटी में पपरोला बाजार से गुजर रहा था कि सामने पैदल चल रहे जवाहर सैनी स्कूटी की चपेट में आ गए। इससे दोनों सड़क पर गिर गए।
जवाहर पपरोला में मजदूरी का काम करता है। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के कर्मी और स्थानीय लोगों ने एक कार में दोनों घायलों को बैजनाथ अस्पताल भेजा। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।