फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pathankot-Mandi highway restored after 12 hours in Bhali

Kangra News: भाली में पठानकोट-मंडी हाईवे 12 घंटे बाद बहाल

Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pathankot-Mandi highway restored after 12 hours in Bhali
पठानकोट-मंडी हाइवे पर भाली में गिरे मलबे को हटाते हुए पोकलेन।
भाली में पठानकोट-मंडी हाईवे 12 घंटे बाद बहाल
विज्ञापन

मंगलवार शाम को भूस्खलन से बंद हो गया था मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे भाली में भूस्खलन से मंगलवार देर शाम को बंद हो गया था। इस सड़क को करीब 12 घंटे बाद सुबह छह बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को भारी बारिश के चलते भाली में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्य के कारण पहाड़ी से मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। इससे कई वाहन फंस गए। प्रशासन की ओर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया था। इसके बाद कांगड़ा से पठानकोट की ओर जाने वाले वाहनों को सनौरा चौक से 32 मील की ओर भेजा गया।

वहीं, चंबा से पठानकोट की ओर आने वाले वाहनों को द्रम्मन से सणौरा चौक होते हुए लंज और फिर 32 मील की ओर भेजा गया। इसके अलावा पठानकोट से कांगड़ा-धर्मशाला की ओर जाने वाले वाहनों को 32 मील से रानीताल और 32 मील से लंज-सणौरा की ओर भेजा गया था। हालांकि, फोरलेन कंपनी की मशीनरी मौके पर जुटी रही। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। रात को कुछ देर के लिए जाम खुलता रहा लेकिन पत्थर गिरने से मार्ग फिर बंद हो रहा था। बुधवार सुबह छह बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भाली के पास गिरे मलबे को फोरलेन कंपनी की ओर से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम देखते हुए सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed