{"_id":"6ac9566eeaa85c4b4b0e29e4","slug":"patchwork-work-halted-halfway-questions-raised-about-the-department-kangra-news-c-95-1-kng1037-260423-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आधे मार्ग पर पैचवर्क कर की इतिश्री, विभाग पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आधे मार्ग पर पैचवर्क कर की इतिश्री, विभाग पर उठे सवाल
Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
बगली चौक मटौर से चैतड़ू मार्ग पर बगली के पास बने गड्ढे। -संवाद
धर्मशाला। बगली चौक से धर्मशाला मार्ग पर एनएचएआई की ओर से शुरू किया गया पैचवर्क चर्चा में आ गया है। विभाग ने करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग में से केवल दो किलोमीटर हिस्से पर ही मरम्मत कार्य कर काम बंद कर दिया। गड्ढों से भरे मार्ग पर वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों अमन कुमार, संजीव कुमार, लेख राज, लकिंद्र सिंह, कपिल, परवेश और अमित आदि ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस हिस्से में सबसे ज्यादा गड्ढे थे, विभाग ने उसी हिस्से को अधूरा छोड़ दिया। यदि पूरी सड़क की मरम्मत नहीं करनी थी, तो काम शुरू ही क्यों किया गया।
लोगों का कहना है कि अधूरे पैचवर्क के कारण इस व्यस्त मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। क्षेत्रवासियों ने एनएचएआई से बचे हुए दो किलोमीटर हिस्से की मरम्मत तुरंत पूरी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
मटौर-बगली चौक से बगली स्थित डिस्पेंसरी तक मार्ग पर पैचवर्क पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द शुरू होगा। वर्तमान में धर्मशाला के समीप कार्य चल रहा है जिसे पूरा करने के बाद इस बचे हुए हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा ताकि आवाजाही सुगम हो सके। -अंकित गिल, साइट इंजीनियर, एनएचएआई