फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Parents and teachers in favor of opening the school

30 लोकल और 25 लंबे रूटों पर चलीं धर्मशाला से बसें

Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parents and teachers in favor of opening the school
धर्मशाला। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को बाजार बंद रखने के निर्णय का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा। जिले के कई रूटों पर बस सेवा बाधित रही। इस कारण सवारियां परेशान हुईं।
विज्ञापन

रविवार को धर्मशाला डिपो से 41 सरकारी बसों के रूटों को बंद रखा गया। वहीं रविवार को 55 रूटों पर सरकारी बसों को चलाया गया, इसमें 30 लोकल और 25 लंबे रूट शामिल रहे। वहीं जो बसें चलाई भी गई, उनमें भी कोई कमाई कम ही हुई है। पठानकोट डिपो के 61 में से 9 रूट बंद रहे। पालमपुर डिपो के64 रूटों में से 30 पर बसें नहीं भेजी गईं। नगरोटा बगवां के 68 में 35 रूट चलाए गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर निजी बस ऑपरेटरों ने भी कम बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया। जिला कांगड़ा में 900 निजी बसों में से केवल 30 फीसदी बसों को ही चलाया गया, जिसमें चंगर क्षेत्रों के लिए नाममात्र बसें ही लगाई गईं। निजी बस ऑपरेटरों की मानें तो जो बसें चलाई गईं, उसमें से भी तेल की कमाई पूरी नहीं हो सकी। रविवार को बाजार बंद होने के कारण बेहद कम लोग ही अपने घरों से बाहर बाजारों में निकले, जिस कारण बसों में भी सवारियां नाममात्र ही रही। उधर, जीजीएम धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि रविवार को बाजार बंद होने के कारण केवल 41 रूटों पर बंद रखा गया। इसमें लोकल और लंबे रूट शामिल हैं। वहीं निजी बस ऑपरेटर सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने बताया कि रविवार को केवल 30 प्रतिशत बसों को ही चलाया गया। लेकिन बसों में तेल की कमाई तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed