फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paragpur's heritage awaits administrative revival

Kangra News: परागपुर की विरासत को प्रशासनिक संजीवनी का इंतजार

Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Paragpur's heritage awaits administrative revival
परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के गौरवमयी इतिहास में परागपुर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, लेकिन विकास की दौड़ में यह कस्बा एक ऐसी पहेली बन गया है, जहां अतीत तो सुनहरा था, पर भविष्य धुंधला पड़ता गया।
विज्ञापन

25 जनवरी को मुख्यमंत्री का परागपुर दौरा महज एक औपचारिक सरकारी प्रवास नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक क्षेत्र के भाग्य को पुनर्जीवित करने का एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। 50 के दशक में जब परागपुर पंजाब का एक विकसित केंद्र था, तब यहां के अस्पताल की रोशनी और ब्लॉक कार्यालय की धमक दूर-दूर तक सुनाई देती थी। आज वही अस्पताल अपनी पहचान खोकर पीएचसी के रूप में सिसक रहा है, जो विकास के प्रतिगामी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस दौरे से जनता को उम्मीद है कि जो अस्पताल दशकों पहले 24 घंटे सेवाएं देता था, उसे दोबारा आधुनिक सुविधाओं से लैस कर एक बड़े चिकित्सा संस्थान में बदला जाएगा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से अपेक्षा की जा रही है कि वह परागपुर को केवल हेरिटेज की बंदिशों में न रखकर, इसे एक आधुनिक प्रशासनिक हब के रूप में विकसित करने की घोषणा करेंगे। 25 जनवरी की यह तारीख परागपुर के लिए उस ग्रहण को हटाने का अवसर है, जिसने दशकों से इस क्षेत्र के विकास को रोक रखा है। स्थानीय निवासियों की ओर से उठाई गई एसडीएम कार्यालय की मांग दरअसल परागपुर को उस प्रशासनिक गौरव से जोड़ने की कड़ी है, जो उसे पंजाब सरकार के समय से हासिल था। अब देखना यह है कि क्या मुख्यमंत्री परागपुर की इस विकास की प्यास को बुझाकर इसे पुनः प्रदेश के मानचित्र पर एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed