फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paragpur's Bani Panchayat will be divided, Sadwan will become a new Panchayat.

Kangra News: परागपुर की बणी पंचायत का होगा विभाजन, सदवां बनेगी नई पंचायत

Thu, 05 Mar 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paragpur's Bani Panchayat will be divided, Sadwan will become a new Panchayat.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिले में प्रशासनिक सुगमता की दृष्टि से पंचायती राज विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार की जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खंड परागपुर के तहत आने वाली बणी पंचायत के विभाजन का मार्ग अब पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। बणी पंचायत को काटकर अब सदवां नाम की नई ग्राम पंचायत का गठन किया जाएगा। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से विभाजन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

नई अधिसूचना के मुताबिक नवगठित सदवां पंचायत में बन सदवां और आरक्षित वन सदवां जैसे प्रमुख राजस्व क्षेत्रों को शामिल किया है। स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नई पंचायत का मुख्यालय भी सदवां में ही स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस पुनर्गठन के बाद पुरानी पंचायत बणी के पास इन क्षेत्रों को छोड़कर शेष सभी वार्ड और राजस्व ग्राम पूर्ववत बने रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने इस सीमांकन को लेकर आम जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यदि किसी ग्रामीण को इस विभाजन या नए स्वरूप पर कोई आपत्ति है तो वे आगामी तीन दिनों के भीतर उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय में अपना पक्ष रख सकते हैं। जिला अंकेक्षक अधिकारी सर्वेश बिष्ट ने पुष्टि की है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियों के निपटारे के पश्चात विभाग द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed