{"_id":"6755a8dfbf9041fb4b04fcf5","slug":"paragliding-will-remain-closed-at-indrunag-site-during-tapovan-winter-season-kangra-news-c-95-1-kng1004-157347-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तपोवन शीत सत्र के दौरान इंद्रूनाग साइट पर बंद रहेगी पैराग्लाइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तपोवन शीत सत्र के दौरान इंद्रूनाग साइट पर बंद रहेगी पैराग्लाइडिंग
Mon, 09 Dec 2024 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा के तपोवन में शीत सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। सत्र के दौरान धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए जिला पर्यटन विभाग की ओर से इंद्रूनाग साइट पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां करवाने वाली एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस बारे निर्देश जारी किए जाएंगे।
तपोवन विधानसभा में 18 से 21 दिसंबर तक शीत सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों की ओर से मरम्मत और अन्य कार्याें को पूरा किया जा रहा है। कांगड़ा पुलिस की ओर से भी ट्रैफिक और अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
सत्र के दौरान पहले की तरह ही धर्मशाला से तपोवन तक सुरक्षा घेर को सात सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके लिए करीब 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की डयूटी भी लगाई जाएगी। वहीं, सत्र के दौरान पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को पूर्ण रूप से रोका जाएगा। इसमें इंद्रूनाग साइट से कोई भी पायलट उड़ान नहीं भरेगा। हालांकि बीड में इन पाबंदियों को नहीं लगाया जाएगा। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि तपोवन में 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीत सत्र के दौरान इंद्रूनाग साइट में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसके लिए पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को निर्देश जारी किए जाएंगे।

ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान में पड़ा कूड़ा-कचरा। -संवाद
विज्ञापन