फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar inaugurated the Go Sanctuary in Kangaihan

गौ-अभ्यरण्यों के माध्यम से 20 हजार मवेशियों को मिला संरक्षण: कंवर

Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Virendra Kanwar inaugurated the Go Sanctuary in Kangaihan
जयसिंहपुर उपमंडल के कंगैहण में एक करोड़ साठ लाख से निर्मित काऊ सेंचुरी का शुभारंभ करते हुए ग्राम? - फोटो : Kangra
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव में अब लावारिस गोवंश को सड़कों पर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही किसानों की फसलें भी उजड़ेंगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जयसिंहपुर उपमंडल के कंगैहण में एक करोड़ साठ लाख से निर्मित गो सेंक्चुरी (गो अभयारण्य) का रविवार को शुभारंभ किया। यहां प्रारंभिक तौर पर 450 गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि गो सेवा से बड़ी सेवा कोई नहीं है। प्रदेश के लिए लावारिस पशु एक बड़ी समस्या बन गए थे। इसी सोच के कारण सरकार ने निर्णय लिया कि प्रदेश में गो सेंक्चुरी का निर्माण किया जाए, जिसमें पशुओं के रहने के साथ-साथ पीने का पानी तथा खाने के लिए घास की व्यवस्था आसानी से हो। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में कांगड़ा जिला के लुथान में गो अभयारण्य का शुभारंभ किया गया है, जिस पर करीब तीन करोड़ 96 लाख की राशि व्यय की गई है। लुथान में एक हजार गायों को रखने की क्षमता है। मंत्री ने कहा कि सुलह के नागणी में भी एक करोड़ 17 लाख की लागत से गो सेंक्चुरी बनाई जा रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गो सेंक्चुरी के माध्यम से करीब 20 हजार मवेशियों का संरक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गो सदनों को प्रति गाय 500 रुपये प्रति माह प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि मवेशियों को लावारिस न छोड़ें। इससे पहले विधायक जयसिंहपुर रविंद्र धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए गो सेंक्चुरी के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन उत्तम सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर पशु पालन विभाग रवि प्रकाश, उपनिदेशक पशु पालन विभाग संजीव धीमान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राम रत्न सहित विभिन्न गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed