फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palampur Municipal Corporation receives Skoch Award

Kangra News: नगर निगम पालमपुर को मिला स्कॉच पुरस्कार

Mon, 22 Sep 2025 08:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2025 08:16 AM IST
विज्ञापन
Palampur Municipal Corporation receives Skoch Award
दिल्ली में पुरस्कार लेते महौपार गोपाल नाग और आयुक्त आशीष शर्मा। -स्रोत ः नगर निगम
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर को पुराने कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने पर प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार नगर निगम के महापौर गोपाल नाग और आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा ने प्राप्त किया। यह पुरस्कार नगर निगम पालमपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन

निगम अब तक लगभग 3200 मीट्रिक टन पुराने कचरे का निपटारा कर चुका है। 1300 मीट्रिक टन सीमेंट संयंत्रों को भेजा गया है। यह उपलब्धि पालमपुर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल नगर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नगर निगम इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आधुनिक मशीनरी और तकनीक का भी उपयोग कर रहा है। इसमें ट्रॉमल मशीनें, ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर्स तथा फाइटो-रिमेडिएशन पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

महापौर गोपाल नाग ने कहा कि यह सम्मान पूरे पालमपुर नगर की जनता और नगर निगम के कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। आयुक्त आशीष शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से वैज्ञानिक और सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने इसके लिए पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि में पालमपुर एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम, एनजीओ हिल्लदारी, नगर निगम के सभी पार्षदगण, स्वच्छता कार्यकर्ता तथा पालमपुर की आम जनता के योगदान और सहयोग को भी विशेष रूप से सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed