फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Palak and Shubham were the winners in long jump

Kangra News: लंबी कूद में पलक और शुभम रहे विजेता

Sun, 09 Mar 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Palak and Shubham were the winners in long jump
डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. समीक्षा गुप्ता ने की। इस दौरान एनसीसी, रेड रिबन क्लब, रेंजर रोवर सहित विभिन्न क्लबों के कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में लंबी कूद के महिला वर्ग में पलक ने पहला, ज्योति शर्मा ने दूसरा और हरप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में शुभम पहले, सुनंदन दूसरे और कुणाल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेखा पहले, मन्नत दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में आरती पहले, अवंतिका दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में आरती पठानिया ने पहला, रेणु कुमारी ने दूसरा और अवंतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़ में निखिल ने पहला, शुभम ने दूसरा और चिराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो के महिला वर्ग में विशाखा पहले, ज्योति शर्मा दूसरे और रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अंकुश राणा पहले, उदित राणा दूसरे और उमेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में महिला वर्ग में हरप्रीत पहले, वैशाली दूसरे और ललिता तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में जतिन ने पहला, अंकुश ने दूसरा और अरुण सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. अश्वनी अवस्थी ने प्राचार्य डॉ. समीक्षा गुप्ता के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed