फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Paadchhu bridge incomplete; dilapidated road adds to the woes.

Kangra News: पाड़च्छू पुल अधूरा, बदहाल सड़क ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 29 Aug 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Paadchhu bridge incomplete; dilapidated road adds to the woes.
पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल। स्त्रोत जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। एनएच-003 जालंधर-मंडी-अटारी वाया धर्मपुर-कोटली पर पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। पुल का निर्माण पूरा न होने के साथ-साथ यहां सड़क की हालत भी बदहाल है।
विज्ञापन

पाड़च्छू क्षेत्र में पुल निर्माण के चलते यातायात को वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। हालांकि, सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को इस हिस्से से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ सड़क और निर्माण के कारण उड़ने वाली धूल-मिट्टी से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग धर्मपुर क्षेत्र को मंडी सहित अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। रोजाना बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन यहां से गुजरते हैं। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ और पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों को धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। धूल के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों नेक राम, सुमन, श्याम लाल, भूपेंद्र सिंह और वाहन चालकों विधिक, करतार सिंह चौहान, बलबीर सिंह, भाग सिंह और रमेश चंद ने प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है। लोगों ने पुल के आसपास सड़क को समतल करने, गड्ढे भरने और धूल-मिट्टी से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed