फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Overloaded trucks and tippers are inviting accidents.

Kangra News: ओवरलोड ट्रक और टिपर दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 18 Apr 2024 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 18 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Overloaded trucks and tippers are inviting accidents.
जयसिंहपुर क्षेत्र ट्रक टिप्पर चालक बिना तरपाल के ढोह रहे रेत बजरी
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर क्षेत्र में ट्रक और टिपर चालक सरेआम न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इलाके में ट्रक और टिपर बिना तिरपाल लगाए रेत, पत्थर और क्रशर बजरी ले जा रहे हैं। इससे जहां पर्यावरण को तो नुकसान पहुंच रहा तो वहीं ओवरलोड ट्रक से निर्माण सामग्री सड़क पर गिर रही है। इससे दोपहिया वाहन स्किड हाे रहे हैं। साथ ही यह ट्रक-टिपर साथ से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों और राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर से पालमपुर की और वाया लाहट कोटलू सड़क पर रोजाना सैकड़ों ट्रक-टिप्पर ओवरलोड बजरी, रेत और पत्थर लेकर गुजरते हैं, लेकिन अधिकतर ट्रक और टिपर वालों ने बजरी और पत्थरों पर कोई तिरपाल नहीं लगाया होता है, जिस कारण इन ओवरलोड टिपरों और ट्रकों का क्रशर सड़क पर गिरता जाता है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाया जाना प्रशासन पर सवालिया निशान है। उधर, लंबागांव थाना के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है। इन टिपर और ट्रकों के चालकों को तिरपाल लगाने की भी हिदायत दी जाती है। तिरपाल न लगाने वाले इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed