फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Olympic gold medalist Hodi wrestler will come to show his strength at Dhummushah fair.

Kangra News: धुम्मूशाह मेले में दमखम दिखाने आएंगे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट होदी पहलवान

Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Olympic gold medalist Hodi wrestler will come to show his strength at Dhummushah fair.
मोहम्मद हादी सरवी
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी मैदान में वीरवार से आयोजित होने वाले धुम्मूशाह मेले में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 11 पहलवान लोगों का मनोरंजन करेंगे। प्रशासन की ओर से इस बार मेले में पहली बार 11 अप्रैल को विशेष छिंज होगी, इसमें पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान मोहम्मद होदी सारवी भी दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

होदी के अलावा जम्मू के लालू, रोहतक के विकाश काला, उत्तर प्रदेश के अभिनायक, डेरा बाबा नानक के पामा, लालिया के बिंद्र, पठानकोट के आकाश, दिल्ली के रोहित, परागपुर के बाबू, नैनी डीके बंटील सहित हरियाणा के रोहित फौजी भाग लेंगे। हालांकि इन नामी पहलवानों को मुख्य खिताब की दौड़ में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ईरान के हादी ने वर्ष 2024 में पुरुष वर्ग में 97 किलोग्राम (ग्रीको-रोमन) पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इससे साथ ही वह 2021 और 2025 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि दाड़ी में 9 अप्रैल को छोटी और 10 अप्रैल को बड़ी माली का आयोजन किया जाएगा। पुरुष मुख्य प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख, जबकि उपविजेता को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। महिला वर्ग में विजेता पहलवान को 75 हजार और उपविजेता को 50 हजार प्रदान किए जाएंगे।


इस कारण घटाई पुरस्कार राशि
इस बार प्रशासन की ओर से छिंज के आयोजन में भी बदलाव किया है। देश के नामी पहलवान लोगों का मनोरंजन करेंगे लेकिन दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से इस बार विजेता पहलवानों की राशि में कटौती की गई है। पिछले वर्ष पुरुष विजेता पहलवान को 2.5 लाख और महिला विजेता को 1.5 लाख रुपये की राशि दी गई थी। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि इस बार पहलवानों की इनामी राशि को घटाने का उद्देश्य अधिकतर प्रतिभागियों को लाभ देना है। इस बार सेमीफाइनल मुकाबले खेलने वालों को भी इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed