फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurses spent Raksha Bandhan caring for patients.

Kangra News: मरीजों की सेवा में बीता नर्सों का रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
Nurses spent Raksha Bandhan caring for patients.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रक्षाबंधन पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही थीं वहीं नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में तैनात वार्ड सिस्टरों और स्टाफ नर्सों ने अपना पूरा दिन मरीजों की सेवा को समर्पित किया। अस्पताल के विभिन्न रोगी वार्डों में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की देखभाल के साथ उन्हें रक्षासूत्र बांधकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की। वार्ड सिस्टर सरोज खातून तथा स्टाफ नर्स करुणा, संदीपन, पुष्पा, दीपा और नीलम ने रक्षाबंधन के मौके पर मरीजों को अपनेपन का एहसास करवाया। सीसीयू वार्ड में उपचाराधीन मरीजों की देखभाल में जुटी स्टाफ नर्स पुष्पा और दीपा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर भी उन्होंने अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हुए मरीजों की सेवा को ही अपना दायित्व माना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि मंडी जिले के सभी अस्पतालों में स्टाफ नर्सों और वार्ड सिस्टरों ने रक्षाबंधन पर्व पर क्रमवार अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्व के दिन भी मरीजों की सेवा कर अपने कर्तव्य और मानवता की मिसाल पेश की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed