फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Nurpurs Prisha won gold

प्री जूनियर वर्ग में नूरपुर की प्रिशा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nurpurs Prisha won gold
रेनबो स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय जुडो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यतिथि के साथ। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में बच्चों में खूब दमखम दिखाया। लड़कियों के प्री जूनियर वर्ग में नूरपुर की प्रिशा ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 32 किलो भार वर्ग में पालमपुर की अलाइना शर्मा ने स्वर्ण पदक व रेनबो की यशिता कपूर ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में नूरपुर की श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 44 किलो भार वर्ग में रिया ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सब जूनियर 52 किलो भारवर्ग में रेनबो की मन्नत नंदा ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कियों के 44 किलो भार वर्ग में नूरपुर की नेहा ने स्वर्ण पदक व कसक ने रजत पदक हासिल किया। 40 किलो भार वर्ग में रेनबो की अदिति ने स्वर्ण व श्रेया ने रजत, अंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट लड़कियों के 48 किलो भार वर्ग में अनन्या गुलियाल ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कियों के 52 किलो भार वर्ग में नूरपुर की कार्मिका शर्मा ने स्वर्ण पदक व पालमपुर की आनंदी सूद ने रजत पदक हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में असकिनी ने स्वर्ण तथा 78 किलो भारवर्ग में रिया मोहन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में आस्था ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों के 30 किलो भार वर्ग में रेनबो के अक्षय ने स्वर्ण पदक, अर्चित ने रजत पदक और विवान (पालमपुर) व खुशवंत (नूरपुर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब जूनियर 35 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सूजन शौर्य ने स्वर्ण पदक व शुभम शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। 40 भार वर्ग में रेनबो के आलेख राणा ने स्वर्ण पदक, 40 किलो भार वर्ग में पालमपुर के ईशान शर्मा ने स्वर्ण पदक व रेनबो के रूद्र दीक्षित ने रजत पदक हासिल किया। सब जूनियर के 55 प्लस किलो भार वर्ग में शिवांश ठाकुर ने स्वर्ण पदक, कैडेट लड़कों के 45 किलो भार वर्ग में नूरपुर के अंशुमन ने स्वर्ण पदक व रेनबो के कार्तिक चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। 55 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सोहम जरियाल ने स्वर्ण पदक व रेनबो के अंशुल ने रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त कैडेट लड़कों के 66 किलो भार वर्ग में रेनबो के रोहन ने स्वर्ण पदक और पालमपुर के नवीश ने रजत पदक हासिल किया। 73 किलो भार वर्ग में रेनबो के अनुज शर्मा ने स्वर्ण पदक व 81 किलो भार वर्ग में आर्यन कपूर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसके अतिरिक्त 100 भार वर्ग में विशाल पठानिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, ऑब्जर्वर डीसी चंदेल व अन्य पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र भेंट करके सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed