{"_id":"6ac6a1ac9f86e28e7a06ffb5","slug":"a-25-kilometer-long-road-will-be-constructed-up-to-triveni-mahadev-kangra-news-c-95-1-kng1020-260061-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बात ::: त्रिवेणी महादेव तक बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बात ::: त्रिवेणी महादेव तक बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सड़क
Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की मोलग पंचायत के बाशिंदों और ऐतिहासिक त्रिवेणी महादेव के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। मंदिर तक पहुंचने के लिए अब श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को उबड़-खाबड़ और जंगली रास्ते से पैदल सफर नहीं तय करना पड़ेगा। सरकार और लोक निर्माण विभाग की ओर से मोलग से त्रिवेणी महादेव तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 90 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विभाग ने सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू करवाने की तैयारी है। सड़क बनने के बाद त्रिवेणी महादेव तक वाहनों की सीधी आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और विकास को भी गति मिलेगी। वर्तमान में मार्ग न होने के चलते लोगों को कठिन पगडंडियों से होकर ही मंदिर पहुंचना पड़ता है।
पंचायत प्रधान सपना देवी ने बताया कि मोलग पंचायत के लोगों का पैतृक श्मशानघाट भी त्रिवेणी महादेव में ही है। ऐसे में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के समय भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उधर, लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के सहायक अभियंता अंकित समकड़िया ने बताया कि संपर्क सड़क का जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।