फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Abhinav captured rare migratory birds on camera.

Kangra News: डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद किए दुर्लभ प्रवासी पक्षी

Thu, 08 Oct 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Abhinav captured rare migratory birds on camera.
अअ
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव चौधरी ने पौंग झील के नगरोटा सूरियां में दो दुर्लभ प्रवासी पक्षियों की खोज की है। उन्होंने प्रदेश में पहली बार रेड-टेल्ड श्राइक और रेड-बैक्ड श्राइक को कैमरे में कैद किया। दोनों पक्षियों को हिमाचल के आधिकारिक पक्षी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. अभिनव ने 13 सितंबर को रेड-टेल्ड श्राइक की तस्वीरें ली थीं। इसके बाद 20 सितंबर को उन्होंने इसी क्षेत्र में रेड-बैक्ड श्राइक को देखा। दोनों पक्षी कम उम्र के थे। इस कारण इनकी पहचान करना काफी कठिन था। इनका रूप इसाबेलाइन श्राइक से काफी मिलता-जुलता था। पहचान की पुष्टि के लिए तस्वीरें देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञों को भेजी गईं। विशेषज्ञों के विश्लेषण के बाद ही दोनों प्रजातियों की आधिकारिक पुष्टि हुई।
विज्ञापन

ये पक्षी यूरोप, साइबेरिया और मध्य एशिया से अफ्रीका की ओर प्रवास करते हैं। इनका सामान्य मार्ग पश्चिमी भारत और कभी-कभार लद्दाख रहता है। हिमाचल में इनकी पहली मौजूदगी से नया संकेत मिला है। अब पौंग झील क्षेत्र भी इन प्रवासी परिंदों के नए मार्ग का हिस्सा बन सकता है।

अअ

अअ

अअ

अअ

अअ

अअ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed